Wednesday, 6 January 2016

Shukrtare ke samaan!

शुक्रतारे के समान

प्र   महादेव भाई अपना परिचय किस रूप में देते थे ?

उ  महादेव भाई अपने को गांधी जी का हम्माल कहने में और कभी - कभी अपना परिचय उनके पीर-बावर्ची, भिश्ती - खर के रूप में देते थे।

A:  How did Mahadev Bhai used to introduce himself?

     Mahadev Bhai used to call himself a labourer / coolie, servant, cook etc. to Gandhi ji.

प्र   "यंग  इण्डिया" साप्ताहिक में लेखों की कमी क्यों रहने लगी थी ?

उ  "यंग इंड़िया" नामक पत्रिका में अधिकतर लेख हार्निमैन लिखा करते थे।  अंग्रेज़ों ने उन्हें देश निकाला दे दिया , परिणामस्वरूप इस पत्रिका में लिखने वालों की कमी हो गई।

Why was there a shortage of articles in "Young India" magazine?

A:  Most of the articles in "Young India" were written by Harniman, who was later on driven out of India, because of which there was shortage of articles in the magazine.

प्र   गांधी जी ने "यंग इंडिया" प्रकाशित करने के विषय में क्या निश्चय किया ?

उ  गांधी जी ने "यंग  इंडिया " साप्ताहिक को हफ्ते में दो बार प्रकाशित करने का निश्चय किया।

What decision was taken by Gandhi ji regarding "Young India"?

Gandhi Ji decided to bring out "Young India", twice a week.

प्र   गांधी जी से मिलने से पहले महादेव भाई कहाँ नौकरी करते थे ?

उ  गांधी जी से मिलने के पूर्व महादेव भाई सरकारी नौकरी करते थे।

What did Mahadev Bhai used to do before meeting Gandhi Ji?

Mahadev Bhai was employed in a Government job before meeting Gandhi Ji.

प्र   गांधी जी ने महादेव को अपना  कब कहा था ?

उ  सन १९१९ में महादेव भाई को गांधी जी को अपना वारिस कहा था।

When did Gandhi jI declare Mahadev Bhai as his successor ?

Gandhi Ji declared Mahadev Bhai his successor in 1919.

प्र   गांधी जी से मिलने आनेवालों के लिए महादेव भाई क्या करते थे ?

उ  महादेव भाई पहले लोगों की समस्याओं को सुनते थे।  उनकी संक्षिप्त टिप्पणी तैयार करके गांधी जी के सामने पेश करते थे तथा उनसे लोगों की मुलाक़ात करवाते थे।


How did Mahadev Bhai help the visitors?

He listened to their problems, wrote a brief summary, submitted those to Gandhi Ji and helped them with visiting Gandhi Ji.

प्र   महादेव भाई की साहित्यिक दें क्या है ?

उ महादेव भाई ने टैगोर द्वारा रचित "विदाई का अभिशाप" शीर्षक नाटिका और शरद बाबू की कहानियों का अनुवाद किया।  उन्होंने महात्मा गांधी जी की आत्मकथा "सत्य के प्रयोग" आदि का अंग्रेजी में अनुवाद किया।

What is Mahadev Bhai's contribution in the world of literature?

Mahadev Bhai translated Tagore's "Vidai kaa abhshaap", Sharat Chandra Chattopadhyay's works and Gandhi Ji's biography, "My Experiments With Truth" in English.

प्र  महादेव भाई की अकाल मृत्यु का क्या कारण था ?

उ  महादेव भाई की अकाल मृत्यु का कारण उनकी व्यस्तता तथा विवशता थी।

What was the reason behind Mahadev Bhai's untimely death?

Mahadev Bhai died an untimely and early death because of his busy, stressful lifestyle.

प्र   महादेव भाई के लिखे नोट के विषय में गांधी जी क्या कहते थे ?

उ  गांधी जी अन्य टिप्पणीकारों को विश्वासपूर्वक यह कहते थे कि महादेव भाई के लिखे नोट को अपने नोट से मिलान कर लें, तो गलती का पता चल जाएगा।  उन्हें पूर्ण विशवास था कि  महादेव भाई जो भी लिखेंगे वह बिल्कुल सही होगा।

What did Gandhi Ji used to say about Mahadev Bhai?

Gandhi Ji used to tell other writers to compare their works with the notes of Mahadev Bhai as he was completely sure that Mahadev Bhai's work was very neat and free of errors.

प्र  उ ५०-६० शब्दों में

प्र  १  पंजाब में फौजी हासन ने क्या कहर बरसाया ?

उ  पंजाब में फौजी शासन ने काफी आतंक मचाया।  पंजाब के अधिकतर नेताओं को गिरफ्तार किया गया।  उन्हें उम्र कैद की सज़ा देकर काला पानी भेज दिया गया।  १९१९ में जालियावाला बाग़ में सैकड़ों निर्दोष लोगों को गोलियों से मारा गया।  'ट्रिब्यून' के संपादक श्री कालीनाथ राय को १० साल की जेल की सज़ा दी गई। 

What were the atrocities of military rule in Punjab?

A:  The British Military Forces were tyrannical in Punjab. Many renowned leaders were arrested and sent to the solitary confinement, called Kalapani, in the Andaman & Nicobar Islands. In the unfortunate Jalianwala Bagh incidents may innocents were mercilessly gunned down. The editor of The Tribune. Sh.Kalinath Rai was sentenced to 10 years of imprisonment.

प्र  महादेव भाई के किन गुणों ने उन्हें सबका लाडला बना दिया था ?

उ  महादेव भाई जो लिखते थे , वह बहुत सुन्दर और सटीक होता था. वह चाहे साधारण लेख हो या विरोधी समाचार पत्रों की प्रतिक्रियाओं का जवाब, सभी में शिष्टाचार भरी शैली होती थी।  उनके कॉलम सीधी - सादी भाषा में सुस्पष्ट व् उच्च भावों से भरे होते थे।  विरोधियों की बातों का जवाब, सभी में उनकी शिष्टाचार भरी शैली होती थी।  वे विरोधियों की बातों का जवाब उदार ह्रदय से देते थे।  यही कारण था कि वे सबके लाडले बन गए थे। 

Why was Mahadev Bhai everyone's favourite?

A:  Mahadev Bhai's handwriting was neat, legible and beautiful. Be it an article or an answer to the rival newspaper's criticism, he answered it in a very decent manner. His article possessed a matter of the fact, down-to-earth language, its content was high in values. He used to answer his critics not in a fiery way but explained his ground from a higher perspective which was not offensive or hurt the sentiments of others. This was the main reason for his becoming the favourite of all.

प्र   महादेव जी की लिखावटों की क्या विशेषताएँ थी ?

उ  पूर्णत: शुद्ध और सुन्दर लेख लिखने में महादेव भाई का भारत भर में कोई सानी नहीं था।  वे तेज़ गति से लिखाई कर सकते थे।  उनकी लेख बहुत ही शुद्ध होती थी।

What was so special about Mahadev Bhai's writings?

A:  Mahadev Bhai's writings were neat, legible, beautiful and error-free. There was no equal to him in the whole country. He could write really fast.

END

Seetha Lakshmi. :-)))

No comments:

Post a Comment